जिले में लोक डाउन की विस्तृत समीक्षा अगले एक सप्ताह तक सतर्क एवं सजग रहे, ताकि कोरोना से युद्ध जीत सके - मीणा

जिले में लोक डाउन की विस्तृत समीक्षा अगले एक सप्ताह तक सतर्क एवं सजग रहे, ताकि कोरोना से युद्ध जीत सके - मीणा

बाडमेर, 3 अप्रैल। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए सभी से अगले एक सप्ताह तक सतर्क एवं सजग रहते हुए लॉकडाउन के दौरान समय समय पर जारी एडवाईजरी सहित स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है ताकि आपदा की इस घड़ी में कोरोना से युद्ध जीत सकें।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में लोक डाउन की पालना की समीक्षा के लिए शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारियो, तहसीलदारों एवं विकास अधिकारियो से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि अब तक सभी विभागों के सामजस्य, जनप्रतिनिधियों, भामाशाहो, समाजसेवी संगठनों एवं आमजन की सक्रिय भागीदारी तथा लोगों के सहयोग से कोरोना के संक्रमण को रोकने में सफल हुए है। उन्होंने कहा कि कोरोना की आपदा में आगामी दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दौरान उपभोक्ता वस्तुओं एवं खाद्य सामग्री की आपूर्ति शृंखला अबाध रहनी चाहिए।
जिला कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी आपदा के समय विवेक से काम करें एवं मानवीयता को सर्वोपरि रखे। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिग बढाने और इमोशनल डिस्टेंसिंग बढ़ाने के लिए कार्य करने को विशेषतः आपदा के समय जरूरतमंद को राहत पहुंचाने को सर्वोपरि रखने को कहा। जिला कलेक्टर ने जिले की सभी तहसीलों में शेल्टर हॉउस चिन्हित करने एवं जरूरत होने पर उन्हें चालू करने को कहा। उन्होंने जिले में आपदा के समय कही भी कोई भूखा नही रहना चाहिए। उन्होंने कहा की  जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। फिर भी आमजन इसको लेकर समुचित सावधानी बरतें। ताकि हम कोरोना का मुकाबला कर सके।
उन्होंने बताया कि बाड़मेर जिले के प्रत्येक नागरिक को जागरूक कर अपना योगदान लीया जाए ताकि आगामी दिनों में किसी भी तरह से संक्रमण नहीं फैल पाएं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान खातों में जमा होने के बाद बैंको में संभवित भीड़ रोकने के पुख्ता प्रबंध किए जाए। यथासंभव ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा एवं एटीएम के प्रयोग को लोगो को समझाया जाए।
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बिन्दुवार जानकारी ली। इस मोके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, उपखण्ड अधिकारी नीरज मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकार डॉ कमलेश चौधरी समेत सभी विभागीय अधिकारियो ने भाग लिया।



आवश्यक सामग्री ऑनलाइन मिल सकेगीस्थानीय दुकाने ई बाजार पोर्टल पर होगी अपलोडबाड़मेर, 3 अप्रैल। लॉक डाउन के दौरान जिले में आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के क्रम में आवश्यक सामग्री की दुकानों की जानकारी ई बाजार पोर्टल पर अपलोड करवाने के निर्देश दिए गए है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान जिले में आवश्यक सामग्री की उपलब्धता के क्रम में समस्त उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों, विकास अधिकारियों, आयुक्त नगर परिषद बाडमेर एवं बालोतरा, सचिव कृषि उपज मण्डी समिति समेत संबंधित अधिकारियों को ई बाजार पोर्टल पर किराना, फल-सब्जी एवं दवा की दुकानों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है ताकि कोई भी व्यक्ति लोक डाउन के दौरान  ऑनलाइन आर्डर देकर घर पर ही होम डीलिवरी के जरिए वस्तुए एवं आवश्यक सामग्री मंगा सके।
-0-

प्राकृतिक आपदा की घड़ी में भामाशाहों का सहयोग जारीबाड़मेर, 3 अप्रेल। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की प्राकृतिक आपदा के समय जिले के दानदाता और भामाशाह बढचढ कर सहयोग कर रहे है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि भामाशाह बुधराम विश्नोई पुत्र करनाराम विश्नोई पनोरिया, देरामाराम पुत्र रामचन्द्र विश्नोई चितरड़ी, लालाराम पुत्र रामचन्द्र विश्नोई चितरड़ी, भजनलाल पुत्र किशनाराम विश्नोई चितरड़ी द्वारा ग्यारह-ग्यारह हजार रूपये के चौक एवं भगतों की गली बाड़मेर द्वारा तीन हजार रूपये की नकद राशि मुख्यमंत्री कोविड-19 आपदा कोष हेतु उपलब्ध कराई गई है।
उन्होने बताया कि इसी कड़ी में मानव धर्म ट्रस्ट बाड़मेर द्वारा तेइस हजार सात सौ सैतीस रूपये, दिनेश चन्द्र अग्रवाल भारतमाला परियोजना बाडमेर द्वारा पॉच लाख रूपये, भवरलाल बेनीवाल जसनाथ सप्लायर्स द्वारा दो लाख रूपये, श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी संस्थान बालोतरा द्वारा इकावन हजार रूपये, जटपट्टी प्रजापत समाज सुधार समिति बालोतरा द्वारा इक्कीस हजार रूपये तथा श्री यादे मंदिर मारू समाज सुधार समिति जसोल द्वारा ग्यारह हजार रूपये के चौक जिला कलक्टर कोविड-19 आपदा कोष हेतु उपलब्ध कराए गए है।
-0-

प्रधानमंत्री जनधन खातासोशल डिस्टेंश के लिए बैंकों में पुख्ता प्रबंधबाड़मेर, 3 अप्रैल। कोरोना वायरस के सक्रमण से बचाव के लिए बैंकों में राशि निकलने के लिए भीड़ रोकने एवं सोशल डिस्टेंश के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
अग्रणी बैंक अधिकारी राज कुमार ने बताया कि जिले की बैंको में राशि के आहरण के लिए होने वाली संभावित भीड़ से बचने के लिए प्रधानमंत्री जनधन एव समबद्ध खातों में अनुग्रह राशि की  किश्तें 03 से 09 अप्रैल के मध्य जमा होना सुनिश्चित किया गया है। सामाजिक दूरी के पालन हेतू यह राशि खातों के अंतिम अंक के अनुसार विभिन्न तिथियों में जमा की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जिन खातों के अंतिम अंक 0 या 1 है उन खातों में सरकार द्वारा  02 अप्रैल को जमा की जाएगी तथा उसका भुगतान 3 अप्रैल को किया जाएगा। इसी तरह जिन खातों के अंतिम अंक 2 या 3 है, उनमे खातों में सरकार द्वारा दिनांक 03 अप्रैल को जमा की जाएगी तथा उसका भुगतान 4 अप्रैल को किया जाएगा।
जिन खातों के अंतिम अंक 4 या 5 है उन खातों में 04 अप्रैल को जमा की जाएगी तथा उसका भुगतान 7 अप्रैल को किया जाएगा। इसी तरह जिन खातों के अंतिम अंक 6 या 7 है उन खातों में 05 अप्रैल को जमा की जाएगी तथा उसका भुगतान 8 अप्रैल को किया जाएगा। जिन खातों के अंतिम अंक 8 या 9 है उन खातों में सरकार द्वारा 06 अप्रैल को जमा की जाएगी तथा उसका भुगतान 9 अप्रैल को किया जाएगा। इसके अलावा सोशल डिस्टेंश के लिए बैंक वैकल्पिक चेनल्स तथा एवं ऑन लाइन सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता हैं
-0-

पशुआहार एवं चारा परिवहन एवं आपूर्ति पर रोक नहींजिला कलक्टर ने दिए निर्बाध आपूर्ति के  निर्देशबाड़मेर, 3 अप्रैल । जिले में लॉक डाउन के दौरान पशु आहार इत्यादि के अन्तर्गत चारा, घास आदि को जिले में लाने व जिले में विभिन्न स्थानों पर आवश्यकता अनुरूप परिवहन पर कहीं कोई रोक नहीं है। अन्य जिलों से भी चारा, घास, पशु आहार आदि लेकर जिले में आने वाली गाड़ियों पर कोई रोक नहीं है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि इसके लिए जिले भर में अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दे रखे हैं कि मवेशियों के पशु आहार, चारा आदि को लाने व जिले में परिवहन में किसी भी प्रकार की समस्या न आने पाए। इनकी निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने बताया कि पशु-पक्षियों के लिए आहार की व्यवस्था नितान्त जरूरी है। इनसे संबंधित कच्चे माल, पैकेजिंग सामग्री, उत्पादन, वितरण और बिक्री से संबंधित पूरी आपूर्ति श्रुंखला से संबंधित सभी आवश्यक वस्तुओं की लाक डाउन में अनुमति है।
-0-

बाड़मेर जिला प्रशासन की अपीलकलक्टर कोविड-19 कोष में करे सहयोगबाड़मेर, 3 अप्रैल। जिले में कोरोना आपदा में जनसहयोग प्राप्त करने के लिए जिला कलक्टर कोविड-19 राहत कोष शुरू किया है। दी बाड़मेर सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैक की विवेकानंद सर्किल शाखा में इसके लिए खुलवाए गए खाते की संख्या 14022101120006589 है तथा आईएफएससी कोड आरएससीबी0014022 है।        
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने सबसे से अपील की है कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए दान-दाता, भामाशाह, स्वयं सेवी संगठन, सिविल सोसायटीज एवं आमजन इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग करे तथा आहत को राहत पहुंचाए।



0 Response to "जिले में लोक डाउन की विस्तृत समीक्षा अगले एक सप्ताह तक सतर्क एवं सजग रहे, ताकि कोरोना से युद्ध जीत सके - मीणा"

एक टिप्पणी भेजें

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel