तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा का शुभारंभ आज

तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा का शुभारंभ आज



बालोतरा। शहर में स्थित वृन्दावन बगीची में त्रिदिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा का शुभारंभ बुधवार को किया जाएगा। जोधपुर सूरसागर स्थित श्री बड़ा रामद्वारा के महंत एवम विश्व प्रसिद्ध कथावाचक परमहंस श्री 108 डॉ रामप्रसाद जी महाराज व उनकी टीम द्वारा संगीतमय धार्मिक प्रस्तुतियों व सुमधुर भजनों के द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। कथा का समय 26 अप्रेल को शाम 7.30 बजे से रात 9.30 व 27 व 28 अप्रेल को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।

कार्यक्रम के आयोजक गौरी शंकर रांकावत ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ 26अप्रेल बुधवार को शाम 6.30 बजे वनखंडी महादेव मंदिर से किया जाएगा जहाँ कथा वाचक संत श्री 108 डॉ रामप्रसाद जी महाराज का तिलक लगाकर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत सत्कार किया जाएगा इसके उपरांत महाराज जी कलश यात्रा सहित कथा स्थल पर पधारेंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम में बालक-बालिकाओ द्वारा देवी-देवताओं की वेशभूषा में झांकियो की प्रस्तुतियां दी जाएगी। सभी धर्मप्रेमी बंधुओ व माताओ बहनो से कथा श्रवण का अधिक से अधिक सेवा लाभ लेने का आव्हान किया गया।

इससे पूर्व व्यवस्था से जुड़े समस्त कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया व पूरी तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर पुरषोत्तम अग्रवाल,अशोक कच्छवाह, उत्तमसिंह राजपुरोहित, आसुलाल सुथार, महेंद्र खंडेलवाल, हितेंद्र चरण, बाबूदास वैष्णव, परमानंद सोनी, महेंद्र श्रीमाली, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0 Response to "तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा का शुभारंभ आज"

एक टिप्पणी भेजें

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel