फूड बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों को बांटी जा रहीं रसद सामग्री

फूड बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों को बांटी जा रहीं रसद सामग्री

बालोतरा। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठन, स्वयं सेवी संस्थाएं आगे आकर नगर परिषद की अधिकृत फूड बैंक के माध्यम से भोजन के पैकेट बनाकर नियमित रूप से सेवा के इस कार्य में जुटे हुए है।
रोटरी क्लब जुटा सेवा में
रोटरी क्लब के सह प्रांत पाल ओम बांठिया व क्लब सचिव महेंद्र चोपड़ा ने बताया कि कोई परिवार भूखा नही रहे इसके लिए नगर परिषद प्रशासन के माध्यम से नियमित रूप से 100 भोजन के पैकेट  प्रतिदिन उपलब्ध करवाएं जा रहे है।
घांची समाज 100 भोजन के पैकेट फूड बैंक में जमा करवा रहे
घांची समाज बालोतरा के तत्वावधान में 100 भोजन के पैकेट जरूरत मंद व असहाय लोगों की सेवार्थ उपलब्ध करवाएं जा रहे है। समाजसेवी लोगों ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाना हीं समाज का पहला धर्म है।
कनाना में ठाकुर राजेंद्र करण स्वयं जुटे सेवा में
कनाना ठाकुर राजेन्द्र करण की तरफ से 11 हजार रूपयें की नगद राशि गरीबों की सहायतार्थ उपलब्ध करवाई गई है। समाजसेवी मदनलाल तातेड़ ने बताया कि गरीबों व जरूरतमंद परिवारों को खाने के पैकेट स्वयं ठाकुर साहब घर-घर जाकर प्रदान कर रहे है।
तीन दिन का उठावणा कर भोजन के पैकेट बांटे
समाजसेवी मोतीलाल सुंदेशा ने बताया कि तीन दिन पूर्व उनके अंकल घेवरचन्दजी पुत्र मिश्रीमलजी व बाबुलालजी पुत्र चुन्नीलालजी सुन्देशा गंगाणी का स्वर्गवास हो गया था। जिनके सिर्फ तीन दिन का हीं उठावणा रखा था। उठावणे के बाद इस विपदा की घड़ी में जरूरतमंदों की सेवार्थ नगर परिषद की फूड बैंक के माध्य से 220 खाने के पैकट नगरपरिषद को सुपुर्द किए गए।
मेवानगर में सरपंच ने राशन सामग्री बांटी
असहाय व जरूरतमंद लोगों को कोरोना जैसी महामारी में बन्द के दौरान ग्राम पंचायत खेड़ रातानाडा व आवासन मण्डल बालोतरा  में मेवानगर सरपंच श्यामसिंह द्वारा 101 राशन सामग्री के किट वितरण किए गए। जिसमे  अनाज  गेहू चावल दाल तेल चाय शकर इत्यादि सामग्री बाटी गई।
मौहल्लेवासी वार्ड में किसी को भूखा नहीं सोने देते
शहर के वार्ड संख्या 33 में सहयोगी बद्रीलाल माली, नवरतन सेठिया, रमेश गहलोत, लूणाराम गहलोत, तेजाराम माली, रतन माली, ओमजी, मोहनलाल, सुरेश व नीरज पंवार आदि वार्डवासी प्रतिदिन 200 भोजन के पैकेट तैयार कर सेवा में जुटे हुए है।
असहाय उदरपूर्ति अभियान
जिलाध्यक्ष खींयाराम चौधरी ने बताया कि नायब तहसीलदार रामलाल चौधरी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भगवतसिंह जसोल ने बाबा जयगुरुदेव संगत के तत्वाधान सन्त उमाकांत महाराज के सानिध्य में चलाए जा रहे असहाय उदर पूर्ति अभियान के तहत जरूरतमंद को भोजन सामग्री किट वितरित करते किए।

0 Response to "फूड बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों को बांटी जा रहीं रसद सामग्री"

एक टिप्पणी भेजें

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel