मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक करोड़ की सहायता

मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक करोड़ की सहायता

बालोतरा। प्रदेश मे कोरोना वायरस के संक्रमण की प्राकृतिक आपदा के समय में सीईटीपी ट्रस्ट की और से मुख्यमंत्री कोविड-19 आपदा कोष एक करोड़ रूपए का सहयोग दिया गया। बालोतरा उपखण्ड अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम के लिए जिले के भामाशाहों का सहयोग सराहनीय रहा है। उन्होने बताया कि शुक्रवार को सीईटीपी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष मेहता एवं सचिव मनोज बीआई ने ट्रस्ट की ओर से मुख्यमंत्री कोविड-19 आपदा कोष में एक करोड़ की राशि का चैक उपलब्ध कराया है। इस दौरान पचपदरा विधायक मदन प्रजापत भी मौजूद रहे।

0 Response to "मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक करोड़ की सहायता"

एक टिप्पणी भेजें

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel